UPI Transaction Fail होने पर कटा हुआ पैसा वापस कैसे पाएं? सबसे तेज़ तरीका | upi transaction failed but amount debited complaint


अगर आप PhonePe, Google Pay, Paytm या किसी भी अन्य UPI ऐप से पेमेंट कर रहे थे और आपका ट्रांजैक्शन फेल (Fail) हो गया, लेकिन आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आपका फंसा हुआ पैसा सिर्फ 3 से 5 दिनों के भीतर आपके अकाउंट में वापस आ जाएगा। इसे कहते हैं upi transaction failed but amount debited



अगर आपने यूपीआई से ट्रांजैक्शन किया था और ट्रांजैक्शन फेल हो गया लेकिन आपकी बैंक से पैसे कट गए तो सबसे पहले आपने जिस ऐप से पेमेंट किया था आप इस ऐप पर कंप्लेंट कर सकते हैं वहां से आप कंप्लेंट करके एक टिकट जनरेट कर सकते हैं वह टिकट आपका काम में आती है 

UPI APP पर कंप्लेंट करने के बाद भी अगर आपके अकाउंट में पैसे वापस नहीं आते हैं तो हम 

"NPCI" पोर्टल पर कंप्लेंट कर सकते हैं कैसे करते हैं चलिए जान लेते हैं

हम यह शिकायत सीधे NPCI (National Payments Corporation of India) के पोर्टल पर दर्ज करेंगे, जो भारत में सभी UPI ट्रांजैक्शन्स को संभालती है। दोस्तों अक्सर ऐसा होता है कई बार हम जब phonpe से या फिर Google pay से पेमेंट करते हैं और पेमेंट फेल्ड हो जाता है लेकिन हमारी बैंक से पैसे कट जाते हैं और जिसे हम पैसे भेजरहे होते है उसे पैसे नहीं पहुंचते और जब हम कस्टमर केयर से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि दो-चार दिन में आपके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे लेकिन नहीं आते कभी-कभी 10 दिन से 15 दिन तक हो जाते हैं पैसे अटके रहते हैं 

NPCI पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?

अपनी कंप्लेंट दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए हुए इमेज को देखें

पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले NPCI की ऑफिशियल वेबसाइट के कंप्लेंट पेज पर जाएं।

npci complaint upi


Complaint Type चुनें: पेज पर आने के बाद कंप्लेंट टाइप में "Transaction" विकल्प को सिलेक्ट करें।


प्रॉब्लम सिलेक्ट करें: इसके बाद आपके सामने ट्रांजैक्शन से जुड़े विकल्प आएंगे। यहाँ आपको "Amount Debited but not credited to beneficiary account" (पैसे कट गए पर सामने वाले को नहीं मिले) को चुनना है।


कमेंट लिखें: Comment बॉक्स में अपनी समस्या को संक्षेप में लिखें (जैसे: My UPI transaction failed on [Date], amount was debited from my account but not credited to the receiver. Please refund.)

या कमेंट में यह भी डाल सकते हैं

Comments "My UPI transaction failed but the amount was debited from my bank account. The receiver has not received the money. Kindly check and refund the amount as soon as possible."

ट्रांजैक्शन डिटेल्स भरें:


अपने UPI ऐप की हिस्ट्री में जाकर 12 अंकों की Transaction ID (UPI Ref No) दर्ज करें।


जिस तारीख को ट्रांजैक्शन फेल हुआ था, वह Date सिलेक्ट करें।


कटा हुआ Amount (पैसे) भरें।


अपनी Email ID डालें।

नीचे कैप्चा भरें: स्क्रीन पर दिया गया कोड सेम टाइप करें


सबमिट करें: सभी डिटेल्स चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। (नोट: अगर कभी पहली बार में सर्वर एरर की वजह से फेल हो जाए, तो दोबारा रीट्राई करें)।


शिकायत के बाद क्या करें?

जैसे ही आपकी कंप्लेंट सक्सेसफुली सबमिट हो जाएगी, आपको स्क्रीन पर एक CN Number (Complaint Number) दिखाई देगा।



जरूरी टिप: इस CN नंबर का स्क्रीनशॉट ले लें या इसे कहीं कॉपी करके सुरक्षित रख लें। इसी नंबर की मदद से आप भविष्य में अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।


इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद आमतौर पर 3 से 5 वर्किंग डेज के अंदर आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में वापस क्रेडिट कर दिया जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए मेरे यूट्यूब चैनल का यह वीडियो देखें


अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस पोस्ट को लाइक करें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि भविष्य में उनकी मदद हो सके और हमारी वेबसाइट को भी सब्सक्राइब करें आपको ऐसे ही टिप्समिलती रहेगी हमारी वेबसाइट पर आने लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

No comments:

Post a Comment

Write comment

Followers